---Advertisement---

टाटानगर पर 1000 यात्रियों के लिए बन रहा होल्डिंग एरिया

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : होली को लेकर बढ़ती भीड़ को देखते हुए टाटानगर स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था की गयी है. रेलवे और आरपीएफ के संयुक्त प्रयास से इसमें नयी व्यवस्था लागू की जा रही है. टाटानगर स्टेशन के पार्किंग एरिया के पास करीब एक हजार लोगों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है, जिसमें पानी, पंखा समेत तमाम सुविधा रहेगी.

ये भी पढे : इजराइल में 6004 यूपी श्रमिकों पर नजर, सरकार अलर्ट; दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

स्टेशन में भीड़ एक साथ प्रवेश नहीं करें, इसके लिए यह होल्डिंग एरिया होगा, जहां लोगों को रखा जायेगा. जब ट्रेन आयेगी, तब सबको एक एक कर स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जायेगा. आरपीएफ की देखरेख में यह सारी व्यवस्था चलेगी. इसके अलावा लोगों को कतारबद्ध इंट्री होगी जबकि बिना चेकिंग के सामान की एंट्री नहीं दी जायेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---