---Advertisement---

होली पर बिहार समेत अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में ठसमठस भीड़

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : होली पर घर जाने को लेकर टाटानगर और आदित्यपुर से खुलने वाली ट्रेनों में ठसमठस भीड़ चल रही है. बिहार समेत अन्य राज्यों को जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में जहां आरक्षण की पहले से ही लंबी वेटिंग है, वहीं, इनमें त्योहार पर लगाये गये अतिरिक्त स्लीपर और जनरल कोच भी पड़ रहे हैं. स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैकड़ों यात्री जनरल कोच में नहीं चढ़ पा रहे हैं. हालांकि, रेलवे ने होली पर कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की घोषणा की है, जिससे लोगों को घर पहुंचने की उम्मीद बची है.

ये भी पढे : टाटानगर पर 1000 यात्रियों के लिए बन रहा होल्डिंग एरिया

अब घर पहुंचने के लिए होली स्पेशल ट्रेन ही बची है उम्मीद

एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा मारामारी रही. इसका कारण रहा एक मार्च को रविवार होने के साथ सोमवार को अवकाश है. इसके बाद मंगलवार और बुधवार को होली होने से अधिकांश लोगों ने इसी दिन यात्रा को प्राथमिकता दी. आरक्षित सीटें पहले से फुल होने से जनरल डिब्बों में सफर के लिए भी यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों में कोच बढ़ाने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर से दो मार्च को कटिहार और बक्सर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है.

इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. वहीं, दिल्ली, मुंबई और बिहार रूट की अन्य ट्रेनों में भी भारी दबाव देखा जा रहा है. स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लोग ट्रेनों में आरक्षित सीटें पहले से ही बुक करा लेते हैं. हालांकि, तत्काल में भी आरक्षित सीटें बुक करायी जाती हैं. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जायेगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---