---Advertisement---

Ranchi में स्मार्ट पावर अपग्रेड: नामकुम-टाटीसिलवे में नए सब स्टेशन, कोकर में 2 माह में तैयार

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Smart power upgrade in Ranchi

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड की राजधानी Ranchi में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र प्रायोजित Revamped Distribution Sector Scheme के तहत नामकुम और टाटीसिलवे इलाके में स्मार्ट पावर सब स्टेशन और ग्रिड निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। विभाग के मुताबिक नामकुम के केतारी बगान क्षेत्र और टाटीसिलवे में स्वर्णरेखा नदी के पास प्रस्तावित स्थलों पर नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बाद अलर्ट: गृह मंत्रालय की राज्यों को एडवाइजरी, कश्मीर में सुरक्षा कड़ी

अभी नामकुम और चुटिया क्षेत्र में अधिक लोड के कारण बार-बार लोड शेडिंग, जंपर उठने और फ्यूज उड़ने जैसी समस्याएं आती हैं। नए सब स्टेशन बनने से इन इलाकों पर दबाव कम होगा और टाटीसिलवे को भी स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार ने बताया कि पहले चरण का काम जारी है, जबकि दूसरे चरण में सब स्टेशन और ग्रिड निर्माण प्रस्तावित है।

इन परियोजनाओं से नामकुम, चुटिया, टाटीसिलवे और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों की हजारों की आबादी को बेहतर और निर्बाध बिजली मिलेगी। हालांकि जमीन की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

वहीं Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited द्वारा कोकर डिविजन ऑफिस परिसर में बन रहा पावर सब स्टेशन अगले दो महीनों में तैयार हो जाएगा। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेशन से कोकर, लालपुर और बरियातू क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा और बिजली की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---