सोशल संवाद/डेस्क: March 2026 में वीकेंड और प्रमुख त्योहारों के कारण इस माह बैंकों में कुल 12 दिन अवकाश रहेगा। यानी करीब आधे महीने बैकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। एक मार्च को महीने का पहला रविवार था, जिससे छुट्टियों की शुरुआत हो गई। इसके बाद होली और अन्य पर्वों के कारण अलग-अलग तिथियों में बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Railway का बड़ा डिजिटल बदलाव: UTS बंद, अब RailOne से टिकट बुकिंग पर 3% छूट
मार्च में बैंक अवकाश की सूची
1 मार्च-रविवार, 3 मार्च-होलिका दहन, 4 मार्च-होली, 8 मार्च-रविवार, 14 मार्च-दूसरा शनिवार, 15 मार्च-रविवार, 21 मार्च-ईद-उल-फितर, 22 मार्च-रविवार, 26 मार्च-रामनवमी, 28 मार्च-चौथा शनिवार, 29 मार्च-रविवार और 31 मार्च-महावीर जयंती की छुट्टी।









