---Advertisement---

रांची की 35 हजार छात्राओं को नहीं मिल रहे सावित्री बाई योजना के पैसे, जानिए वजह

By Aditi Pandey

Published :

Follow
girl students not getting money under Savitri Bai Yojana रांची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : राजधानी रांची के स्कूलों की लापरवाही के कारण जिले की 35057 छात्राओं सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है। रांची के स्कूलों ने इस योजना के तहत 64000 छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विपरती अभी तक 28943 छात्राओं का संपूर्ण डाटा जिला समाज कल्याण विभाग को मिल पाया है। शेष 35057 छात्राओं का डाटा नहीं मिल पाने के कारण राशि का हस्तानांतरण में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: 40 डिग्री जा सकता है अधिकतम तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटने के आसार

स्कूल के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी

रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसके लिए जिले के 205 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से संलग्न सूची के आधार पर 205 स्कूलों द्वारा 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है।

रांची की 35 हजार छात्राओं को नहीं मिल रहे सावित्री बाई योजना के पैसे, क्या वजह?

झारखंड की राजधानी रांची में 64000 छात्राओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलना है। लेकिन करीब 35 हजार छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। डीईओ ने रांची के 205 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। जानिए इसके पीछे की क्या वजह है।

राजधानी रांची के स्कूलों की लापरवाही के कारण जिले की 35057 छात्राओं सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है। रांची के स्कूलों ने इस योजना के तहत 64000 छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विपरती अभी तक 28943 छात्राओं का संपूर्ण डाटा जिला समाज कल्याण विभाग को मिल पाया है। शेष 35057 छात्राओं का डाटा नहीं मिल पाने के कारण राशि का हस्तानांतरण में परेशानी हो रही है।

स्कूल के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी

रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसके लिए जिले के 205 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से संलग्न सूची के आधार पर 205 स्कूलों द्वारा 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है।

जानिए कहां दिक्कत आ रही है

पत्र के माध्यम से बताया गया है कि 64000 लाभान्वित होनेवाली छात्राओं में से 33836 छात्राओं का डाटा प्राप्त हुआ है। इसमें 33029 छात्राओं का डाटा पूर्ण रूप से सत्यापित कर लिया गया है, जिन्हें सीधे योजनाओं का लाभ मिलेगा। शेष 807 छात्राओं के डाटा में कुछ अंतर होने के कारण उन्हें अभी सत्यापित नहीं किया गया है।

योजना के लाभ में रांची सबसे नीचे

इस योजना के लाभ दिलाने के मामले में रांची जिला सबसे नीचे 24वें स्थान पर है। जहां लक्ष्य के विपरीत 45.22 प्रतिशत छात्राओं का डाटा सत्यापित हो पाया है। खूंटी जिला लक्ष्य के विपरीत 77.74 आंकड़े के साथ पहले स्थान पर है। लातेहार जिला ने 74.13 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। गोड्डा 73.54 प्रतिशत के साथ लक्ष्य हासिल करने में तीसरे स्थान पर है।

सावित्रीबाई फुले योजना के बारे में

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा की गई है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। योजना का उद्देश्य बेटियों के जन्म को लेकर नकारात्मक सोच, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकना और बालिकाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

किन छात्राओं को कितना रुपया मिलता है

इस योजना के तहत कक्षा 8 और 9 में पढ़ने वाली बालिकाओं को 2,500 रुपये, कक्षा 10 की छात्राओं को 5,000 रुपये तथा कक्षा 11 और 12 में नामांकित छात्राओं को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा 18–19 वर्ष की आयु पूरी करने पर 20,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया जाता है। योजना का लक्ष्य बालिकाओं को पढ़ाई जारी रखने, आत्मनिर्भर बनने और अपने जीवन से जुड़े निर्णय स्वयं लेने के लिए सक्षम बनाना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---