---Advertisement---

सोना एवं चांदी एक बार फिर से धड़ाम, जानिए आज का नया ताजा रेट

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना एवं चांदी एक बार फिर से धड़ाम, जानिए आज का नया ताजा रेट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने और चांदी के दामों में आज यानी 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

यह भी पढे : International Women’s Day 2026: 8 मार्च पर दें ये खास गिफ्ट, महिलाओं को महसूस होगा स्पेशल

वहीं, एक किलो चांदी 13 हजार रुपए गिरकर ₹2.58 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 32 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है।

सोना इस साल ₹26 हजार और चांदी ₹27 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 26 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 27 हजार रुपए महंगी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---