---Advertisement---

कमल हासन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी नसीहत, कहा “भारत को आदेश देने का अधिकार किसी को नहीं”

By Riya Kumari

Published :

Follow
कमल हासन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी नसीहत, कहा “भारत को आदेश देने का अधिकार किसी को नहीं”

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अमेरिका द्वारा भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दिए जाने के बाद अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है और उसे अपनी नीतियां तय करने का पूरा अधिकार है।

यह भी पढे : Middle East Crisis: Air India चलाएगी टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस के लिए स्पेशल फ्लाइट्स

ट्रंप को लिखा खुला पत्र

कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खुला पत्र साझा करते हुए कहा कि भारत किसी भी विदेशी शक्ति से आदेश नहीं लेता। उन्होंने लिखा कि दुनिया के देशों के बीच सम्मान और बराबरी का रिश्ता ही स्थायी शांति की आधारशिला है। साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि वे भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के बजाय “अपने काम से काम रखें।”

रूस से तेल खरीद पर 30 दिन की छूट

दरअसल, वैश्विक ऊर्जा बाजार में तनाव और मध्य-पूर्व में बढ़ते संकट के बीच अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है। इस फैसले का उद्देश्य वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव कम करना बताया गया है।

भारत की ऊर्जा नीति पर बहस

रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर भारत की विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर देश में भी बहस तेज हो गई है। कई राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों का मानना है कि भारत को अपनी जरूरतों के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार है और किसी भी बाहरी दबाव में नहीं आना चाहिए।

कमल हासन का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे भारत की संप्रभुता और स्वतंत्र विदेश नीति के समर्थन के रूप में देख रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---