सोशल संवाद / डेस्क : अगर फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात की जाए, तो iPhone 17 Pro और Samsung Galaxy S26 Ultra इस समय मार्केट के सबसे बड़े नाम हैं। iPhone 17 Pro को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था, जबकि Galaxy S26 Ultra हाल ही में लॉन्च हुआ है। दोनों में कैमरा फीचर्स काफी तगड़ा हैं, लेकिन DxOMark के लेटेस्ट टेस्ट में iPhone 17 Pro ने Galaxy S26 Ultra को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढे : Smartphone Repair Mode: सर्विस सेंटर में फोन देने से पहले जरूर करें यह काम, वरना डेटा हो सकता है लीक
DxOMark टेस्ट में क्या दिखा?
DxOMark के शुरुआती कैमरा टेस्ट में iPhone 17 Pro ने कई क्षेत्रों में बढ़त दिखाई:
- कलर बैलेंस और एक्सपोजर कंसिस्टेंसी: 17 Pro ने नैचुरल टोन और सीन के अनुसार स्टेबल लाइटिंग को बेहतर तरीके से कैप्चर किया।
- वीडियो रिकॉर्डिंग: स्मूद स्टेबलाइजेशन और मूविंग सीन में कंसिस्टेंट कलर रिप्रोडक्शन।
- सॉफ्टवेयर बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग: iPhone की एडवांस्ड प्रोसेसिंग इसे S26 Ultra पर बढ़त दिलाती है।

Galaxy S26 Ultra का कैमरा परफॉर्मेंस
सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra में कैमरा हार्डवेयर को काफी रिफाइन किया है:
- बड़ा सेंसर: ज्यादा लाइट कैप्चर करने के लिए।
- पोर्ट्रेट फोटोग्राफी: कैमरा डिजाइन में बदलाव और बेहतर ऑटोफोकस।
- जूम और हार्डवेयर फीचर्स: बड़े सेंसर और स्ट्रॉन्ग जूम के जरिए डिटेल्स को पकड़ने में मदद।
हालांकि, टेस्ट में पता चला कि S26 Ultra को क्लोज़-अप शॉट्स लेने में दूरी की जरूरत होती है। यानी हार्डवेयर फीचर्स होने के बावजूद सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन में iPhone 17 Pro आगे है।
iPhone और Samsung की कैमरा फिलॉसफी
- iPhone 17 Pro: इमेज प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर जोर।
- Galaxy S26 Ultra: हार्डवेयर और सेंसर क्षमता पर जोर।
इस टेस्ट से साफ है कि कैमरा परफॉर्मेंस में iPhone 17 Pro ने Galaxy S26 Ultra को टक्कर दी है और कई मोर्चों पर आगे निकल गया है।










