---Advertisement---

राष्ट्र की अखण्डता और शहीदों के सम्मान के लिए निकलती है अखंड तिरंगा यात्रा : काले

By Riya Kumari

Published :

Follow
राष्ट्र की अखण्डता और शहीदों के सम्मान के लिए निकलती है अखंड तिरंगा यात्रा काले

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं बैठकों का आयोजन किया गया। इस क्रम में साकची, महालक्ष्मी मंदिर, मानगो, शंकोसाई, खड़िया बस्ती, मनीफीट, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, झरना घाट तथा गोलमुरी में वरिष्ठ नागरिक संघ के साथ बैठकें आयोजित की गईं।

यह भी पढे : Uttar Pradesh : OLA, Uber और Rapido पर सख्ती, योगी सरकार ने लागू किए नए मोटरयान नियम

इन बैठकों में उपस्थित नागरिकों को 22 मार्च को आयोजित होने वाली इस यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वर्ष 2016 में देश विरोधी नारों के प्रतिकार तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से नमन परिवार द्वारा अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत की गई थी। तब से यह यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होकर देश के अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बैठकों में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर इस वर्ष भी शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---