Dr Abhishek Child Care

चाईबासा, नेतरहाट, रांची सहित अन्य जगह विकसित करें इको टूरिज्म : सीएम

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा, नेतरहाट, रांची सहित अन्य जगह विकसित करें इको टूरिज्म सीएम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने मैथन, नेतरहाट, पतरातू, चाईबासा, दुमका और रांची में इको टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने का निर्देश दिया है. सीएम की अध्यक्षता में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (जेटा) के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई.

यह भी पढे : रामनवमी के शुभ अवसर पर शौभायात्रा एवं रामदरबार कार्यक्रम के मद्देनजर हनुमान मंदिर मे तैयारी समिति की बैठक

बैठक में राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने पर चर्चा की गयी. सीएम ने राज्य में इको टूरिज्म की बेहतर संभावनाओं वाले स्थलों की पहचान करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को वन, पर्यटन और जल संसाधन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया.

इको टूरिज्म की अपार संभावनाएंः सीएम ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर और समृद्ध राज्य है, जहां इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. चिह्नित स्थलों के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होगा. बैठक में मैथन, नेतरहाट, पतरातू, चाईबासा, दुमका और रांची सहित कई संभावित स्थलों पर इको टूरिज्म विकास पर चर्चा हुई. श्री सोरेन ने मसानजोर की तर्ज पर पतरातू में भी इको टूरिज्म विकसित करने का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया. सीएम ने निर्देश दिया कि समग्र कार्ययोजना तैयार कर तय समय सीमा में उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator