---Advertisement---

जमशेदपुर में 22 मार्च को शहीद सम्मान हेतु तिरंगा यात्रा, प्रशासन को दिया गया आमंत्रण

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में 22 मार्च को शहीद सम्मान हेतु तिरंगा यात्रा, प्रशासन को दिया गया आमंत्रण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : देश के अमर शहीदों के सम्मान में 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आज टीम नमन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया।

यह भी पढे : Jharkhand Weather Alert:  बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश का खतरा

प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा अनुमंडल पदाधिकारी से उनके कार्यालय में भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी तथा इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर काले ने कहा कि यह यात्रा शहरवासियों के सहयोग, स्नेह और सहभागिता से ही निरंतर गरिमामय स्वरूप में आयोजित होती रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की प्रतिष्ठा और सफलता शहरवासियों के हाथों में है तथा सभी के सहयोग से यह आयोजन इस वर्ष भी ऐतिहासिक और प्रेरणादायी होगा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा प्रत्येक वर्ष देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा समाज में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, जितेंद्र चावला, राजू मारवाह, अखिलेश पांडे, राघवेंद्र शर्मा, बिपिन झा, धनुर्धर त्रिपाठी, सुखविंदर सिंह निक्कू, संदीप कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, जूगुन पांडे, घनश्याम भिरभरिया, रितिका श्रीवास्तव, तरनप्रीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक सहयोग का भी अनुरोध किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---