Dr Abhishek Child Care

विश्व जल दिवस के अवसर पर धरती को प्लास्टिक मुक्त बनाने और जल बचाने का लिया संकल्प

By Riya Kumari

Published :

Follow
विश्व जल दिवस के अवसर पर धरती को प्लास्टिक मुक्त बनाने और जल बचाने का लिया संकल्प
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर के 15 बच्चों के साथ प्रेमनगर रोड नंबर एक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के पर्यावरण आयाम के सदस्यों द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम उठाया गया । इस जागरूकता अभियान में लगभग पचास दुकानों से संपर्क कर उन्हें कागज का थैला प्रदान किया गया।

यह भी पढे : टाटानगर में आधुनिक MDTTC सेंटर तैयार, एक छत के नीचे रेलकर्मियों को मिलेगी उन्नत ट्रेनिंग

उनसे अनुरोध किया गया कि ग्राहकों को भी कागज और कपड़े का थैला लाने के लिए प्रेरित करें।इस क्रम में एक अच्छी बात यह सामने आई कि महिला दुकानदारों के यहां कागज के थैले देने का ही प्रचलन है।सभी सदस्यों के द्वारा उनके इस पर्यावरण हितैषी कदम के लिए ताली बजा कर सराहा गया।

इस कार्यक्रम में प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा के अलावा जिला महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह, सरोजी,अभिलाषा,सतीश जी के अलावा विद्यालय के  बच्चे भी शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator