सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट: संजय सिन्हा): बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र स्थित बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम में समर वेकेशन कार्यक्रम एवं बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जोड़ा, बड़बिल, बोलानी आदि क्षेत्रों के लगभग 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील फाउंडेशन ने धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में फ्लडलाइट्स के माध्यम से युवाओं के सपनों को दी नई उम्मीद
बेल्ट टेस्ट का संचालन भुवनेश्वर से आए ताइक्वांडो प्रशिक्षक सत्यानंद साहु के देखरेख में किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को उनकी योग्यता के आधार पर विभिन्न बेल्ट प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बेल्ट टेस्ट और समर वेकेशन कार्यक्रम में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रशिक्षक कार्तिक चंद्र बेहरा के प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









