---Advertisement---

रांची में क्रिकेट का डबल धमाका: वेस्टइंडीज T20 और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की मेजबानी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Ranchi to host West Indies T20I and Australia Test रांची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: धौनी के शहर रांची में फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जोश दिखेगा। चौकों-छक्कों की बारिश होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) को दो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी दी है। पहला मैच इसी साल नौ अक्टूबर को होगा। इस टी20 मुकाबले में भारत का वेस्ट इंडीज से मुकाबला होगा। वहीं दूसरा मैच 19 फरवरी 2027 को होगा। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में BCCI के नए नियम लागू, मैच डे प्रैक्टिस पर रोक और फैमिली ट्रैवल पॉलिसी में बदलाव

रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहली बार वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले इस श्रृंखला का पहला टी-20 मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। रांची को इस श्रृंखला का दूसरा टी20 मुकाबला मिला है। रांची को मैच मिलने के बाद यहां के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। लेकिन पिछले मैच में टिकट की अव्यवस्था को लेकर उनमें रोष भी है।

पिछले साल 30 नवंबर को जब भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला गया था, उस समय टिकट खरीदने में भारी परेशानी हुई थी। कुछ टिकटों की बिक्री के बाद ही ऑनलाइन टिकट खत्म हो गए था। हालांकि इन मैचों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को जरूर फायदा होगा। होटल, रेस्टोरेंट, कैब सर्विस व छोटे कारोबारियों की आय बढ़ेगी। इसके लिए जरूरी है कि शहर की तैयारियां व्यवस्थित हों, ताकि दर्शक और मेहमान बेहतर अनुभव लेकर लौट सकें।

रांची में तीन साल के बाद हो रही टेस्ट क्रिकेट की वापसी

रांची में तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो रही है। इससे पहले जेएससीए स्टेडियम में 23 से 26 फरवरी 2024 को भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। यह पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट था। इसमें भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज जीती थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत रांची में 10 साल बाद उतरेगा। इससे पहले 2017 में जेएससीए स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। यह मैच ड्रॉ रहा था। अब फरवरी 2017 में फिर यहां दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

30 नवंबर 2025 को जेएससीए स्टेडियम में हुआ था आखिरी मैच

जेएससीए स्टेडियम में अब तक करीब एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर मैचों में भारत की जीत हुई है। यहां आखिरी मैच 30 नवंबर 2025 को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे खेला गया था। इसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---