सोशल संवाद / चक्रधरपुर: शहर के बांग्लाटांड स्थित ताड़ पेड़ के समीप दूसरी मंजिल पर शुक्रवार को सफ वेलफेयर सोसाइटी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं युवाओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

यह भी पढे : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, सरकार ने Excise Duty घटाकर पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोका

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि किसी भी संस्था की असली पहचान उसके कार्यों से बनती है। उन्होंने संस्था के सदस्यों को समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज सेवा के हर सकारात्मक प्रयास में उनका पूरा सहयोग रहेगा और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे स्वयं भी संस्था के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने सफ वेलफेयर सोसाइटी के अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने कम समय में समाज, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सराहनीय पहल की है। गौरतलब है कि इस संस्था की स्थापना 26 सितंबर 2021 को की गई थी, जिसके बाद से यह लगातार जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद मोहम्मद नूरुद्दीन, अंजुमन इस्लामिया के सचिव बैरम खान, उपाध्यक्ष हाजी एकराम हुसैन, पार्षद प्रतिनिधि दानिश जेब, सोनू उरांव, राहुल शर्मा, शुभम अवस्थी, लाल बाबू दास, तनवीर आलम, मो. शारिक, राहिल रशीद, मो. शहजाद अंसारी, मो. सुबान अनवर, मो. गिलमान अनवर, मुजाहिद वारसी, मो. शाहबाज आलम, सैफ कुरैशी, मो. इमरान गोल्डन, अतहर रजा, मकबूल आलम, शेख अफरोज, जैद अनवर, मो. शहाबुद्दीन, मो. नौशाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर समाज सेवा करने का संकल्प लिया।










