सोशल संवाद/रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अप्रैल में कुल 808 पदों के लिए पांच नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इनमें प्रशासनिक सेवा से लेकर सिपाही तक के पद शामिल हैं। इन परीक्षाओं में तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें सबसे ज्यादा 583 पद उत्पाद सिपाही के हैं, जिसमें 1.48 लाख से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा जेएसएससी लेगा।

ये भी पढे : 1 अप्रैल से हाईवे सफर महंगा, टोल दरों में बढ़ोतरी लागू, कैश बंद और FASTag-UPI अनिवार्य
जानिए कौन सी परीक्षा कब होगी
- राज्य सिविल सेवा परीक्षा
परीक्षा तिथि: 12 अप्रैल
पद संख्या: 103पहली सिविल सेवा के बाद अब तक का सबसे कम पद - असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट
तिथि: 4 से 12 अप्रैल तक
पद संख्या: 78
परीक्षा का नाम: मुख्य परीक्षा
पीटी पास: 1110 अभ्यर्थी - झारखंड उत्पाद सिपाही
परीक्षा तिथि: 12 अप्रैल
पद संख्या: 583
परीक्षा: लिखित
अभ्यर्थियों की कुल संख्या: 1.48 लाख - प्रोजेक्ट मैनेजर
परीक्षा तिथि:18-19 अप्रैल
पद संख्या: 30
परीक्षा: लिखित
तिथि: 18–19 अप्रैल - फैक्ट्री इंस्पेक्टर
परीक्षा तिथि: 25-26 अप्रैल
पद संख्या: 14 {परीक्षा:लिखित









