Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

असम चुनाव में जोबा माझी का प्रचार तेज, जनसभाओं में उमड़ी भीड़, JMM को मिल रहा समर्थन

By Riya Kumari

Published :

Follow
असम चुनाव में जोबा माझी का प्रचार तेज, जनसभाओं में उमड़ी भीड़, JMM को मिल रहा समर्थन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : असम विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए सिंहभूम की सांसद जोबा माझी इन दिनों असम दौरे पर है। सांसद जोबा माझी पिछले दो दिनों से असम के अलग-अलग विस क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में भाग लिया। सांसद रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक जिग्गा सुसासन होरो आदि नेताओं के साथ सोनरी विस क्षेत्र में प्रत्याशी बलदेव तेली के पक्ष में जनसभा में शामिल हुई।

यह भी पढे : जमशेदपुर अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग की शुरुआत, रोमांचक मुकाबलों के साथ टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसके अलावा असम के पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ संवाद कर चुुनाव की रणनीति तैयार की। मालूम हो कि सांसद जोबा माझी असम विस चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। सांसद ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान असम में झामुमो को मतदाताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पार्टी कई सीटों पर जीत दर्ज अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। सांसद समेत पार्टी के बड़े नेता चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक असम में डटे रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator