सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित विष्णु मंदिर मे आगामी 2अप्रैल2026दिन गुरुवार को चैत्र पुर्णिमा के अवसर पर अष्टम प्रहरी सतनाम सर्कीतन का आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक अनुष्ठान मे हवन यज्ञ, के साथ साथ बाहर से आऐ तीन कीर्तन मंडली द्वारा सतनाम सकीर्तन किया जाऐगा।संध्या समय श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाऐगी।
दुसरे दिन यानी की 3अप्रैल को पुर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन होगा।आपको बता दे कि प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर डोल पुर्णिमा के अवसर पर विष्णु मंदिर मे अष्टम प्रहरी सतनाम कीर्तन आयोजित कि जाती थी,परंतु वर्तमान वर्ष मे डोल पुर्णिमा के अवसर पर चंद्र ग्रहण होने के कारण चैत्र पुर्णिमा मे धार्मिक अनुष्ठान की जाऐगी।









