---Advertisement---

छग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 2.9 करोड़ कैश, 11 करोड़ का सोना-हथियार बरामद

By Riya Kumari

Published :

Follow
छग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 2.9 करोड़ कैश, 11 करोड़ का सोना-हथियार बरामद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जगदलपुर : नक्सलमुक्त बस्तर के लिए तय 31 मार्च की समय सीमा पूरी होने के साथ ही आखिरी दिन 35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर में सबसे ज्यादा 25 नक्सलियों ने हथियार डाले, जबकि दंतेवाड़ा में 5, सुकमा में 2, कांकेर में 2 और नारायणपुर में 1 नक्सली ने सरेंडर किया।  

यह भी पढे : दलमा सेंदरा की तारीख तय, औपचारिक घोषणा 3 अप्रैल को

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पास से एके-47, एसएलआर जैसे आधुनिक हथियारों के अलावा बड़ी मात्रा में नकदी और सोना भी बरामद हुआ। इसके साथ ही दंतेवाड़ा जिले को आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बीजापुर में करीब 2.90 करोड़ रु. नकद और 7.2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 11.16 करोड़ रु. आंकी गई है।

इस तरह कुल 14 करोड़ रु. से ज्यादा की संपत्ति की बरामदगी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। दंतेवाड़ा में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनकी निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने 40 हथियार बरामद किए, जिनमें एसएलआर, इंसास रायफल, कार्बाइन और बीजीएल लांचर शामिल हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---