---Advertisement---

चक्रधरपुर रेल मंडल ने बनाया दुलाई का रिकॉर्ड

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने मार्च के अंतिम दिन लोडिंग और ढुलाई के अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने 154.97 मेट्रिक टन की ढुलाई की है, जो पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा 9 एमटी ज्यादा है।

ये भी पढे : नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे, Z+ सुरक्षा भी बरकरार रहेगी

वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन (रांची, खड़गपुर और आद्रा) ने भी 210.42 मेट्रिक टन की लोडिंग व ढुलाई का रिकॉर्ड बनाया है। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि, चक्रधरपुर मंडल कोयला, आयरन ओर, सीमेंट, स्टील व अन्यखनिजएवं तैयार माल की ढुलाई के कारण भारतीय रेलवे में तीसरे नंबर पर है।

जानकार बताते हैं कि, चक्रधरपुर मंडल रेलवे हर वित्त वर्ष में अपेक्षा से ज्यादा ढुलाई कर रहा है। रांची मंडल 3.62 एमटी, खड़गपुर मंडल 26.97 एमटी आद्रा मंडल में 24.85 मेट्रिक टन ढुलाई हुई है। ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी चलाने का आरोप चक्रधरपुर मंडल पर लगता रहा है।

इधर, 31 मार्च की रात चक्रधरपुर मंडल रेलवे में लोडिंग का रिकॉर्ड बनने के बाद पूरे वर्ष यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन को लेकर शुरू और संपन्न कार्यों को सोशल साइट एक्स पर अपलोड किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---