सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बड़बिल एवं आसपास के क्षेत्रो मे इन दिनो चक्रधरपुर रेलमंडल को देश मे मालढुलाई मे चौथे स्थान मिलने की चर्चा बड़े जोरशोर से है।क्षेत्रो के रेलयात्रियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि चक्रधरपुर रेलमंडल रेलयात्रियों को खुन के आंसु रूला कर तथा यात्रियों को परेशान कर देश मे मालढुलाई मे चौथे स्थान प्राप्त किया है।

ये भी पढे : जमशेदपुर में चापड़ बिक्री पर सख्ती की तैयारी, बढ़ते हमलों पर पुलिस का बड़ा कदम
विदित हो कि हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी समेत दर्जनों ट्रेने वर्षो से घंटो घंटो लेट चलते आ रही है।इसके साथ ही चक्रधरपुर रेलमंडल मे ट्रेनो की रफ्तार ऐसी हैकि 62किलोमीटर की दुरी तय करने मे 5से 6घंटे लग रहे है।अन्य दिशाओं से आने वाली ट्रेने चक्रधरपुर रेलमंडल प्रवेश करते ही रेंगना आरंभ कर देती है।
ट्रेन के लेटलतीफी की शिकायत विधायक, सांसद,भूतपूर्व मुख्यमंत्री समेत सैकड़ो क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार की जा रही है। लेकिन शायद मालढुलाई मे टाँप स्थान पाने के चक्कर मे रेलवेअधिकारियो की नींद्रा भंग नही हुई।देश मे चक्रधरपुर रेलमंडल को मालढुलाई मे चौथे स्थान मिला इसके साथ यात्री ट्रेने लेट चलाने मे प्रथम स्थान भी मिलना चाहिए।









