---Advertisement---

20 अप्रैल के बाद जारी हो सकता है मैट्रिक का रिजल्ट, इंटर का अंतिम सप्ताह इंटरमीडिएट के दो विषय का मूल्यांकन जारी

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक (कक्षा-10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जमशेदपुर सहित राज्यभर के केंद्रों पर मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, जबकि इंटर के कुछ विषयों की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट में अंग्रेजी और पॉलिटिकल साइंस की कॉपियों की जांच शेष है।

ये भी पढे : झारखंड में होटल में ठहरना होगा महंगा, टूरिज्म टैक्स लगेगा

भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद विद्यालय स्थित मूल्यांकन केंद्र पर अंग्रेजी की करीब 3000 और पॉलिटिकल साइंस की लगभग 2000 उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए बची हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्य अगले दो-तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन समाप्त होने के बाद सभी विषयों के अंक जैक मुख्यालय को भेजे जाएंगे, जहां परिणाम तैयार किया जाएगा।

हालांकि इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित समय से पीछे चल रही है। परिषद ने 31 मार्च तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इंटर की कॉपियों की जांच में करीब एक सप्ताह की देरी हुई है। इसके बावजूद जैक का दावा है- परिणाम तय समय के आसपास ही जारी किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---