सोशल संवाद/जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) ने रोइंग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसकी युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक में आयोजित इंडोर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।

ये भी पढे : चाय फेंककर हमला: घायल युवती से अस्पताल में मुलाकात, कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर बढ़ा दबाव
अंडर-15 महिला व्यक्तिगत वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए श्रेया ने देशभर से आए खिलाड़ियों से कड़े मुकाबले के बीच सराहनीय प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि रोइंग में टीएसएएफ का पहला राष्ट्रीय पदक है, जो अकादमी के रोइंग कार्यक्रम की बढ़ते दबदबे और संभावनाओं को दर्शाता है।
इस चैम्पियनशिप में 24 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे यह एक बेहद प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय प्रतियोगिता बन गई। अंडर-15 महिला व्यक्तिगत वर्ग में ही 9 राज्यों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो श्रेया की उपलब्धि को दर्शाता है।
टीएसएएफ युवा प्रतिभाओं को निखारने और रोइंग में मजबूत आधार तैयार करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि भविष्य में देश के लिए चैंपियन तैयार किए जा सकें।









