---Advertisement---

रांची में 6th झारखंड इमेजिंग एक्सपो शुरू, 17 जिलों से हजारों फोटोग्राफर हुए शामिल

By Aditi Pandey

Published :

Follow
6th Jharkhand Imaging Expo begins in Ranchi

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: रांची में झारखण्ड फोटोग्राफी केंद्रीय कमेटी के द्वारा 6th झारखण्ड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन हरिवंश ताना भगत खेलगांव रांची में आयोजित किया गया जिसमें झारखंड के 17जिला के हज़ारों फोटोग्राफर भारी संख्या में शामिल हुए ।

यह भी पढ़ें: बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा प्रबंधन को लेकर सर्वे शुरू, जिला पार्षद की अहम पहल

झारखंड इमेजिंग एक्स्पो का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुदिव्य कुमार सोनू (झारखंड राज्य पर्यटन खेल मंत्री), झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, नवीन कुमार झा (सीईओ झारखण्ड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस शुभ अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों से आए अतिथि भी उपस्थित हुए, जिनमें ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के चितरंजन पात्रा, वेस्ट बंगाल फोटोग्राफी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मानस चक्रबर्ती, बिहार फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश, वेस्ट बंगाल के लेजेंडरी फोटोग्राफर राजू सुलतानिया सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल रहे। अतिथियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं, जिनमें यह बताया गया कि वेडिंग फोटोग्राफर्स को भी भारत सरकार के पद्मश्री सम्मान के पैनल में शामिल किया गया है।

इमेजिंग एक्स्पो में इस बार देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां जैसे सोनी, फ्यूजीफिल्म, पैनासोनिक, कैनन, कोडक, डिजीटेक, गोडॉक्स सहित अन्य कंपनियां और कैमरा सर्विस से जुड़े प्रतिष्ठान मौजूद हैं। मेले में फोटोग्राफरों के लिए फैशन शो और फोटोग्राफी वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के कई मॉडल्स और डिजाइनर शामिल हुए।

फोटोग्राफी तकनीक सिखाने के लिए फ्यूजीफिल्म के मेंटर अनूप गुआ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह के कार्यक्रम 11 और 12 अप्रैल को भी आयोजित होंगे। सभी फोटोग्राफरों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में 6th इमेजिंग एक्स्पो 2026 में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---