---Advertisement---

Eisha Singh Engagement Rumours: अविनाश मिश्रा संग सगाई की खबरों से मचा हड़कंप, क्या है सच?

By Riya Kumari

Published :

Follow
Eisha Singh Engagement Rumours: अविनाश मिश्रा संग सगाई की खबरों से मचा हड़कंप, क्या है सच?

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टीवी एक्ट्रेस Eisha Singh एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक्टर Avinash Mishra के साथ सगाई की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढे : Asha Bhosle Hospitalized: कार्डियक अरेस्ट की अफवाहों के बीच मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती

दरअसल, ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अविनाश मिश्रा का हाथ थामे नजर आ रही हैं और उनकी उंगली में अंगूठी भी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों की एंगेजमेंट और रोका सेरेमनी की चर्चाएं तेज हो गईं।

फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स इसे किसी नए प्रोजेक्ट या प्रमोशनल पोस्ट से भी जोड़कर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि Bigg Boss 18 के दौरान ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी। तब से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है।

अब तक दोनों में से किसी ने भी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जिससे यह साफ है कि फिलहाल ये खबरें सिर्फ अफवाहों और वायरल पोस्ट पर आधारित हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---