सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप अगले हफ्ते Bank से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं।

यह भी पढे : मच्छर खून पीने के बाद क्यों नहीं काटते? जानें नई रिसर्च
इस सप्ताह में कई बड़े त्योहार और महत्वपूर्ण अवसर पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
सबसे प्रमुख छुट्टी 14 अप्रैल को होगी, जब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के साथ-साथ तमिल नव वर्ष, वैशाखी, बोहाग बिहू और अन्य क्षेत्रीय त्योहार मनाए जाएंगे। इस दिन देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 15 अप्रैल को भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं, क्योंकि इस दिन पोहेला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष) जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में बैंक छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग होती हैं। यानी सभी राज्यों में हर दिन बैंक बंद नहीं रहते, इसलिए अपने शहर की छुट्टियों की सूची जरूर चेक करें।
हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं, जिससे जरूरी काम प्रभावित नहीं होंगे।
कब-कब रह सकते हैं बैंक बंद (संभावित):
- 13 अप्रैल – कुछ क्षेत्रों में क्षेत्रीय अवकाश
- 14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती, तमिल न्यू ईयर, संक्रांति, बैसाखी
- 15 अप्रैल – पोहेला बोइशाख (कुछ राज्यों में)
- 19 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)









