एसडीओ की दो टूक- उपभोक्ताओं के घर पर गैस पहुंचाएं, भीड़ न जुटाएं

By Riya Kumari

Published :

Follow
एसडीओ की दो टूक- उपभोक्ताओं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राजधानी रांची में रसोई गैस की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों की लापरवाही ने लोगों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। डीएसी नंबर जारी होने के बाद भी वे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढे : एमजीएम अस्पताल में डेथ ऑडिट लागू अब से हर मौत की होगी पारदर्शी जांच

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

यह खुलासा शनिवार को एसडीओ कुमार रजत और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक में हुआ। एसडीओ ने कहा कि डीएसी नंबर जारी होने के बाद भी तीन एजेंसियों के पास 14,697 का बैकलॉग है। इनमें उरांव गैस एजेंसी के पास 3733, आनंद गैस एजेंसी के पास 6800 और इन्द्रप्रस्थ गैस एजेंसी के पास 4164 गैस सिलेंडरों का बैकलॉक है। एसडीओ ने सख्त आदेश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का डीएसी नंबर जारी हो चुका है, उन्हें सिलेंडर दें। हर हाल में होम डिलीवरी करें, क्योंकि भीड़ लगने पर कार्रवाई होगी। सभी एजेसियां बैकलॉग जल्द से जल्द खत्म करें।

बैठक में गैस एजेंसी संचालकों ने कहा कि तेल कंपनियों की ओर से मांग के अनुरूप उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इस पर एसडीओ ने इंडियन ऑयल के पदाधिकारियों को तीनों एजेंसियों को तत्काल गैस की आपूर्ति करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि गैस लेने के लिए इन्हीं तीनों एजेंसियों के गोदाम और कार्यालय में सबसे अधिक भीड़ जुट रही थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---