---Advertisement---

Xavier Public School Dorcasai में धूमधाम से मनाई गई Dr. B.R. Ambedkar Jayanti, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
Xavier Public School Dorcasai

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : डोरकासाई स्थित Xavier Public School Dorcasai में भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। विद्यालय में 14 अप्रैल को अवकाश रहने के कारण यह कार्यक्रम 13 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया।

यह भी पढे : मंईयां-पेंशन योजना के लाभुकों को अप्रैल में नहीं मिलेंगे पैसे

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसके बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कई रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कक्षा 5 से 10 तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कक्षा 5 और 6 के छात्रों ने “डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी और उनके योगदान” विषय पर निबंध लेखन कर उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से शानदार कला प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित कोलाज बनाकर उनके कार्यों को रचनात्मक रूप से दर्शाया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “हमारा संविधान” विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही, जिसमें कक्षा 9 और 10 के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर कठिन प्रश्न पूछे गए, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान आस्था सिंह, ओम कुमार सिंह, दिव्यांश महतो, मोहित कैबरतो और दीपिका रानी महतो जैसे छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।

समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और इस सफल आयोजन के लिए शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि छात्रों में संविधान और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सफल रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---