---Advertisement---

चांडिल में टेंपू एसोसिएशन की पहल, वैशाख पर शुरू हुआ प्याऊ, राहगीरों को राहत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Tempo Association initiative चांडिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चांडिल, सरायकेला-खरसावां से एक सकारात्मक खबर सामने आई है, जहां प्रथम वैशाख के अवसर पर शिक्षित बेरोजगार टेंपू एसोसिएशन ने जनसेवा की मिसाल पेश की है। चांडिल गोलचक्कर में एसोसिएशन की ओर से प्याऊ यानी पानी सेवा केंद्र की शुरुआत की गई, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: मधुसूदन पब्लिक स्कूल: 100% रिजल्ट, मारिशा सिन्हा टॉपर, क्षेत्र का नाम रोशन

इस सेवा कार्य का उद्घाटन टेंपू संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता आकाश महतो ने किया। मौके पर मौजूद सदस्यों ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों और आम लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने इस पहल को सराहते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया। टेंपू एसोसिएशन ने आगे भी इस तरह के जनहित और सामाजिक कार्यों को जारी रखने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मनबोध महतो, अश्विनी महतो, रामकृष्ण प्रमाणिक, यमुना कुम्हार, बिहारी भाई, प्रवीण चौधरी और निर्मल महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---