Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल, रोहतक रूट शुरू, परिवहन ढांचा होगा मजबूत

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राजधानी में दिल्ली परिवहन निगम यानी DTC के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी, जिससे कुल बसों की संख्या बढ़कर करीब 6300 हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली की पहचान देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क के रूप में और मजबूत होगी।

ये भी पढे : भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार भेंट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सरकार की योजना के तहत इन नई बसों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बसों में एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, रियल टाइम ट्रैकिंग और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे सफर और ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनेगा।

इसी के साथ दिल्ली और रोहतक के बीच नई इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू की जा रही है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती देगी। यह सेवा कश्मीरी गेट और पीरागढ़ी होते हुए कई प्रमुख पड़ावों से गुजरेगी और यात्रियों को बेहतर सफर का विकल्प देगी।

परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए मदनपुर खादर में नया बस टर्मिनल और ईस्ट विनोद नगर में आधुनिक प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इन पहलों के जरिए राजधानी में स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator