---Advertisement---

गांधी मैदान पानी टंकी की हुई सफाई, 28 हजार घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : गांधी मैदान स्थित पानी टंकी की सोमवार को मानगो नगर निगम व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सफाई करायी. सुबह सात बजे पानी आपूर्ति के बाद मुख्य वाल्व को बंद कर टंकी को खाली किया गया. इसके बाद ब्लीचिंग व क्लोरीन से साफ किया गया.

ये भी पढे : मानगो फ्लाईओवर 31 जुलाई तक करना होगा पूरा

मालूम हो कि वर्षों से टंकियों की सफाई न होने के मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था. 18 अप्रैल के अंक में ‘7000 घरों को पानी के लिए कंडम टंकी का आसरा, 19 साल से सफाई तक नहीं हुई’ और 20 अप्रैल को ‘स्वच्छता केवल कागजों पर, मानगो की पानी टंकी भगवान भरोसे’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया.

शेष पांच टंकियों की भी शीघ्र होगी सफाई

मानगो गांधी मैदान टंकी की सफाई के बाद अब क्षेत्र की सभी पांच टंकियों की सफाई होगी. इसका निर्देश जारी कर दिया गया है. सभी टंकियों की सफाई का शिड्यूल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर प्रमंडल और मानगो नगर निगम संयुक्त रूप से तैयार कर रहा है. नगर निगम क्षेत्र में कुल 8 पानी टंकी है. दो से अभी जलापूर्ति नहीं होती है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---