सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर मुखी समाज (झारखंड प्रदेश) के प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर, लोकनाथ नगर स्थित अनमोल मुखी के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र स्वर्गीय साहिल मुखी के आकस्मिक एवं अत्यंत दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढे : नोवामुंडी के बड़ाजमादा सीएससी में रक्तदान शिविर आयोजित, 27 यूनिट ब्लड संग्रह

दुख की इस घड़ी में समाज के प्रमुख प्रतिनिधि महेश मुखी, नितिन मुखी, पी.के. करवा, प्रवीण मुखी, संदीप मुखी, सन्नी मुखी, अरविंद मुखी, देव मुखी एवं विश्वनाथ मुखी उपस्थित रहे और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने साहिल मुखी के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे एवं हत्या के मामले में विस्तृत चर्चा की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रखी।
मुखी समाज झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण मुखी, प्रदेश उपाध्यक्ष पोरस मुखी एवं पी.के. करवा सहित सभी प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी से न्याय की मांग को दृढ़ता से रखा। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है तथा दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुखी समाज एकजुट होकर स्वर्गीय साहिल मुखी के लिए न्याय की मांग करता है। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।









