सोशल संवाद/डेस्क : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026 है। वहीं आवेदन में करेक्शन के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। आवेदन शुरू करने की तिथि 24 अप्रैल तथा अंतिम तिथि 15 मई 2026 है।

यह भी पढ़ें: JAC बोर्ड 10वीं में प्रियांशु कुमारी ने किया टॉप, 95.27% रहा रिजल्ट
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 12वीं पास
- स्टेनोग्राफी में एक्सपर्ट होना चाहिए।
एज लिमिट :
- ग्रेड सी: 18 – 30 साल
- ग्रेड डी: 18 – 27 साल
- आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
- कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अगर लागू हो तो फीस का भुगतान करें।
- इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
- ऑफिशियल वेबसाइट लिंक
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक









