सोशल संवाद / डेस्क : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जिले के JAC एवं CBSE बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे भी निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढे : JSLPS समीक्षा बैठक: योजनाओं में तेजी, SHG सशक्तिकरण व आजीविका मॉडल पर जोर

कार्यक्रम के दौरान जिले के JAC बोर्ड के टॉप 15, CBSE बोर्ड के टॉप 5, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के टॉप 5 तथा नवोदय विद्यालय के टॉप 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं जिले का गौरव हैं और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं तथा जीवन में निरंतर सीखते रहें। साथ ही उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










