Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

समीक्षा बैठक में DC सख्त: चरित्र सत्यापन, लंबित मामले व शस्त्र शाखा कार्यों पर तेज कार्रवाई निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
समीक्षा बैठक में DC सख्त: चरित्र सत्यापन, लंबित मामले व शस्त्र शाखा कार्यों पर तेज कार्रवाई निर्देश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सामान्य शाखा/शस्त्र शाखा से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढे : कल्याण समीक्षा बैठक: छात्रवृत्ति, साइकिल व वन पट्टा योजनाओं पर DC ने दिए सख्त निर्देश

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए :

  • विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 68 अभ्यर्थियों के चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन लंबित पाए गए, जिन्हें शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
  • नियुक्त अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन से जुड़े मामलों का थाना-वार प्रतिवेदन प्रत्येक 10 दिनों में उपलब्ध कराने को कहा गया।
  • उग्रवादी हिंसा में मृत नागरिकों के आश्रितों से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं नए मामलों का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
  • जिले के सभी पेट्रोल पंपों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
  • झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के जीवित होने का मासिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया।
  • पेंशनधारी आंदोलनकारियों की सूची संख्या सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
  • सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शुल्क राशि को समय पर संबंधित मद में जमा कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, सामान्य शाखा प्रभारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator