Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल

By Riya Kumari

Published :

Follow
दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग ने पुलिस को आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह पोस्ट कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को निशाना बनाकर की गई थी।

यह भी पढे : दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आपत्तिजनक पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, TMC ने दावा किया था कि UP के BJP समर्थक ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का एक अपमानजनक, अश्लील और अत्यधिक आपत्तिजनक कैरिकेचर बनाया था। पार्टी ने कहा कि औपचारिक शिकायत के बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया था।

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो गया। बुधवार को होने वाला मतदान चुनाव की दिशा और सत्ता का रास्ता तय करेगा। ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी घंटों में दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। सुकांत सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक समर्थकों की भीड़ के बीच 6 किमी लंबे रोड शो में ममता पैदल चलीं।

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में एक जनसभा में कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी केंद्रीय बल कम से कम सात दिन तक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘29 अप्रैल को मतदान करें, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। भले ही भाजपा सत्ता में आए, केंद्रीय बल यहां सात दिन तक बने रहेंगे।’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator