---Advertisement---

प्रोजेक्ट परख से शिक्षा में सुधार, शिक्षकों के प्रयास से जिला टॉप की ओर बढ़ रहा है

By Riya Kumari

Published :

Follow
प्रोजेक्ट परख से शिक्षा में सुधार, शिक्षकों के प्रयास से जिला टॉप की ओर बढ़ रहा है

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : कोल्हन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट परख के तहत जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढे : हर दिल अज़ीज़ मनोज तिवारी के मधुर गीतों में है जादुई ताक़त : अमरप्रीत सिंह काले

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से जिला इस वर्ष राज्य स्तर पर 17वें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी के संयुक्त प्रयास से आगामी वर्ष में जिला राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक शत-प्रतिशत प्रयास करेंगे तो सफलता निश्चित है।

उपायुक्त द्वारा विद्यालयों में शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में नियमित रूप से पैरेंट-टीचर मीटिंग आयोजित करने को कहा। आगामी 5 तारीख को सभी विद्यालयों में खेल दिवस आयोजित करने तथा खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विद्यालयों में प्रयोगशालाओं (LAB) को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने, बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ लेखन अभ्यास पर विशेष ध्यान देने तथा प्रतिदिन एक घंटे की राइटिंग क्लास संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित रूप से होमवर्क देने एवं उसका अनुश्रवण करने को कहा गया।

उपायुक्त ने विद्यालय में समय पर आने वाले बच्चों को गुलाब फूल देकर सम्मानित करने की पहल को अपनाने का सुझाव दिया। प्रोजेक्ट परख के अंतर्गत साप्ताहिक टेस्ट सीरीज आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने “बात तो करनी होगी” पहल के तहत मासिक धर्म, चाइल्ड लेबर, बाल विवाह एवं यौन उत्पीड़न जैसे संवेदनशील विषयों पर विद्यार्थियों के साथ खुलकर संवाद करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त सभी विद्यालयों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

“बोलेगा चाईबासा” पहल के अंतर्गत प्रतिदिन विद्यालय प्रार्थना सभा का संचालन दो विद्यार्थियों द्वारा करने का निर्देश दिया गया, जिससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सुंदर पेंटिंग का अवलोकन उपायुक्त सहित उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया तथा बच्चों के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---