---Advertisement---

प्रज्ञा सिंह ने ICSE 12वीं में 99% अंक प्राप्त कर किया विद्यालय का नाम रोशन

By Riya Kumari

Published :

Follow
ICSE

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : Sacred Heart Convent की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय तथा पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।

यह भी पढे : जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास: शांभवी तिवारी बनीं ISC 12वीं की ऑल इंडिया टॉपर, 100% अंक से चमका नाम

प्रज्ञा सिंह के पिता प्रवीण कुमार सिंह, जो KSMS स्कूल में शिक्षक हैं, तथा माता शिखा सिंह, जो DAV स्कूल में शिक्षिका हैं, ने अपनी बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रज्ञा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---