सोशल सांवड / डेस्क : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 1 मई 2026 शुक्रवार को मजदूर दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई । इसके बाद शिक्षकों ने मजदूर दिवस के महत्व के बारे में बताया और श्रमिकों के योगदान को सराहा । कुछ विद्यार्थियों ने भाषण दिए, जिसमें उन्होंने मजदूरों के परिश्रम और समाज में उनकी भूमिका को उजागर किया।

यह भी पढे : Chaibasa News: मंत्री सुदिव्य कुमार का पश्चिमी सिंहभूम दौरा, अधिकारियों संग विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
इस अवसर पर बच्चों के लिए अनेक कार्यक्रमों जैसे- पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध,ड्राइंग कंपटीशन, स्लोगन आदि का आयोजन किया गया । बच्चों ने “मजदूरों का महत्व “, “श्रम ही सम्मान है”,” बाल मजदूरी रोके ” जैसे विभिन्न विषयों पर सुंदर और आकर्षक पोस्टर बनाएँ । अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे हर श्रमिक का सम्मान करेंगे और उनके कार्यों की सराहना करेंगे । इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।









