---Advertisement---

चक्रधरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, सड़क किनारे दुकानें हटाने का आदेश जारी

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। कार्यपालक अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सड़क किनारे और नालियों के ऊपर स्थायी रूप से दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालों को जल्द से जल्द हटाने का आदेश दिया है।

यह भी पढे : छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा IED ब्लास्ट: 3 जवान शहीद, एक घायल

प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित होती है, जिससे बरसात के समय जलजमाव की समस्या बढ़ जाती है। कई बार आम लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर परिषद ने सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि वे स्वेच्छा से अपने कब्जे हटाएं, अन्यथा निर्धारित समय के बाद प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत अवैध रूप से बने ढांचे हटाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

प्रशासन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि साफ-सुथरा और व्यवस्थित चक्रधरपुर बनाने के लिए यह कदम जरूरी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---