---Advertisement---

सोना ₹2000 सस्ता, चांदी चमकी

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना ₹2000 सस्ता, चांदी चमकी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने के दाम में आज यानी 4 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,906 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

यह भी पढे : देवघर ट्रेजरी से 99 लाख की अवैध निकासी वेतन निकासी फर्जीवाड़ा

वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। एक किलो चांदी 3,906 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 30 अप्रैल को इसकी कीमत 2.40 लाख रुपए प्रति किलो थी।

सोना इस साल 15 हजार और चांदी 14 हजार रुपए महंगी

2026 में सोना अब तक 15 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल चांदी 14 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---