सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। ममता ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है। ममता ने कहा- हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, विलेन चुनाव आयोग है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से 100 सीटें लूटीं।

यह भी पढे : हीट वेव से निपटने के लिए एमसीडी का व्यापक एक्शन प्लान तैयार : सत्या शर्मा
ममता ने कहा- चुनाव से दो दिन पहले ही हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया। जगह-जगह छापे मारे गए। IPS-IAS अधिकारियों का तबादला किया गया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं। SIR में 90 लाख नाम हटा दिए गए थे। उन्होंने बहुत गंदे और चालाक तरीके अपनाए।
ममता ने आरोप लगाया कि सोमवार को काउंटिंग सेंटर के अंदर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और बदसलूकी की गई। ममता ने कहा- उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। धक्का देकर बाहर निकाला।









