---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: रुबिना दिलैक, करण वाही और जैस्मीन भसीन की वापसी, देखें पूरी लिस्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: रुबिना दिलैक, करण वाही और जैस्मीन भसीन की वापसी, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टीवी का लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। शो के नए सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार कई पुराने और चर्चित चेहरे शो में वापसी कर रहे हैं, जिनमें रुबिना दिलैक, करण वाही और जैस्मीन भसीन जैसे नाम शामिल हैं।

यह भी पढे : Gadar 3 Confirmed: अमीषा पटेल ने किया बड़ा ऐलान, बोलीं- इस बार स्केल और कहानी होगी और भी धमाकेदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में टीवी, सोशल मीडिया और रियलिटी शो की दुनिया के कई लोकप्रिय सितारे खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे।

Khatron Ke Khiladi 15 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

1. Rubina Dilaik

Bigg Boss 14 की विजेता रुबिना दिलैक एक बार फिर स्टंट बेस्ड शो में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह Khatron Ke Khiladi सीजन 12 में नजर आ चुकी हैं।

2. Karan Wahi

करण वाही शो के सबसे मनोरंजक कंटेस्टेंट्स में गिने जाते हैं। वह इससे पहले सीजन 8 का हिस्सा रह चुके हैं।

3. Rithvik Dhanjani

ऋत्विक धनजानी भी एक बार फिर खतरनाक स्टंट करते दिखाई देंगे। उनकी और करण वाही की दोस्ती फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।

4. Avika Gor

Balika Vadhu फेम अविका गोर भी नए सीजन में शामिल हुई हैं। इससे पहले वह सीजन 9 में हिस्सा ले चुकी हैं।

5. Jasmin Bhasin

जैस्मीन भसीन एक बार फिर शो में वापसी कर रही हैं। उन्होंने पहले Khatron Ke Khiladi 9 और Khatron Ke Khiladi: Made In India में हिस्सा लिया था।

6. Gaurav Khanna

लगातार रियलिटी शोज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गौरव खन्ना इस बार भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

7. Farhana Bhat

Bigg Boss 19 की रनर-अप रह चुकी फरहाना भट्ट भी इस बार शो का हिस्सा होंगी।

8. Harsh Gujral

कॉमेडियन हर्ष गुजराल की एंट्री से शो में मनोरंजन का तड़का लगना तय माना जा रहा है।

9. Orhan Awatramani

सोशल मीडिया सेंसेशन Orry भी इस बार शो में नजर आएंगे।

10. Ruhaanika Dhawan

Yeh Hai Mohabbatein फेम रूहानिका धवन टीवी पर अपनी वापसी के लिए तैयार हैं।

11. Vishal Aditya Singh

Bigg Boss 13 फेम विशाल आदित्य सिंह भी नए सीजन में हिस्सा लेंगे। वह पहले सीजन 11 में दूसरे रनर-अप रह चुके हैं।

12. Avinash Mishra

Bigg Boss 18 से लोकप्रिय हुए अविनाश मिश्रा भी शो में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

13. Shagun Sharma

टीवी अभिनेत्री शगुन शर्मा को भी शो के आगामी सीजन के लिए फाइनल कर लिया गया है।

फिर नजर आएंगे Rohit Shetty

हर बार की तरह इस बार भी शो को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। फैंस को उम्मीद है कि नए सीजन में पहले से ज्यादा खतरनाक स्टंट और मनोरंजन देखने को मिलेगा।

कब शुरू होगा शो?

हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक प्रीमियर डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक शो जल्द ही टीवी और OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---