Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बिहार में 15821 सैप जवानों की भर्ती 1 जून से

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिहार में 15821 सैप जवानों की भर्ती 1 जून से
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार पुलिस में 15821 पदों पर विशेष सहायक पुलिस (सैप) की अनुबंध पर बहाली की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभहोगी। इन पदों के लिए पूर्व सैनिकों के साथ ही पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों को भी मौका मिलेगा।

यह भी पढे : जूनियर मैनेजर समेत 150 भर्ती

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बिहार पुलिस मुख्यालय ने भर्ती को लेकर दानापुर कैंट के सेना रोजगार कल्याण संगठन को नोडल इकाई बनाया है। साथ ही भर्ती का कैलेंडर भी घोषित किया है। दानापुर कैंट में एक से छह जून तक प्रमंडलवार रैलियां होंगी, जिसमें भर्ती के इच्छुक सेवानिवृत्त सैन्य व अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हो सकेंगे। यह रैली सुबह 6.30 से शाम चार बजे तक आयोजित होगी।

बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य :

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी इसके लिए संबंधित अंचलाधिकारी से निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र साथ लायेंगे। बहाली में राज्य सरकार के आरक्षण के नियमों का पालन होगा। शारीरिक परीक्षा नहीं ली जायेगी, पर मेडिकल जांच अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों के लिए छोटे आधुनिक एवं स्वचलित हथियारों के इस्तेमाल का पूरा ज्ञान होना आवश्यक किया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने दानापुर कैंट को सौंपी जिम्मेदारी

  • प्रमंडलवार रैली की तिथियां :
  • पूर्णिया, भागलपुर व दरभंगा :  एक जून
  • कोसी, मुंगेर व सारणः दो जून
  • तिरहुत :  तीन जून
  • मगध :  चार जून
  • पटना (पटना, नालंदा):  पांच जून
  • पटना (भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर) :  छह जून

(उपरोक्त तिथियों के अलावा भी हर महीने के पहले हफ्ते में वॉक इन इंटरव्यू आयोजित होगा)

इन कागजात की होगी जरूरत

सेवानिवृत से संबंधित डिस्चार्ज बुक पीपीओ, पहचान पत्र, बैंक पास बुक (जिसमें पेंशन का ब्योरा हो), एक जनवरी 2026 के बाद का आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (ऑनलाइन होनी चाहिए), सेना रोजगार कल्याण संगठन की निबंधन संख्या और पासपोर्ट आकार का चार संयुक्त फोटो (पति-पत्नी)।

आरक्षण कोटिवार पदों की संख्या

  • अनारक्षित वर्ग : 6417
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 2936
  • अनुसूचित जाति : 2688
  • पिछड़ा वर्ग : 1525
  • पिछड़ा वर्ग (महिला) :  510
  • अनुसूचित जनजाति : 163
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 1582

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें:

एसपी, एसटीएफ :

0612-2294172

क्षेत्रीय कार्यालय दानापुर कैंटः 06115-222251 (सुबह छह से दोपहर दो बजे तक)

25 से लेकर 35 हजार रुपये मिलेगा मानदेय

सूत्रों के मुताबिक 15821 पदों में 148 पर जेसीओ, 15135 पर सैप जवान और 538 पर रसोईया की बहाली होगी। जेसीओ का मानदेय 35 हजार, सैप जवान का मानेदय 30 हजार और रसोइया का मानदेय 25 हजार होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें बिहार पुलिस के समतुल्य वर्दी, यात्रा और विराम भत्ता भी देय होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator