सोशल संवाद / सरायकेला: भाजपा जिला कार्यालय, सरायकेला में जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में संगठन के जिला पदाधिकारीयों की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर के पूर्व सांसद आभा महतो उपस्थित रही।

यह भी पढे : प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी
बैठक में संगठनात्मक एवं राजनैतिक बिषयों पर चर्चा के साथ साथ आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्ययोजना पर बिस्तार से चर्चा हुई । बैठक में जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिवसीय होगा, जिसमे जिले भर के प्रमुख 150 की संख्या में कार्यकर्ता सामिल होंगे ।
प्रभारी आभा महतो ने संगठन को और मजबूत करने की बात कही, उन्होंने कहा की प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित होता है, प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति सिद्धांत के साथ साथ नई राजनैतिक चुनौतियों और नवाचार के पद्धतियो से अवगत कराया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष रीतिका मुखी ने किया । बैठक में सारथी महतो, सूर्या देवी, सावित्री बानरा, शंभु मंडल, सतीश शर्मा, अमितेश अमर, ललन शुक्ला, देवेश महापात्रा, बद्री दारोग़ा, बलदेव मंडल और तुषारकांत दुबे जिला पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहे ।










