सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय सेना ने सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर (सीएसबीओ) ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर नोटिफिकेशन में दी गई ई-मेल आईडी पर भेज दें। आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है।

यह भी पढे : बीपीसीएल में 210 पदों भर्ती
योग्यता
- 10वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।
- प्राइवेट बोर्ड एक्सचेंज (पीबीएक्स) बोर्ड को संभालने का न्यूनतम छह माह का कार्यानुभव हो।
वेतन :
- 21,700 से 69,100 रुपये।
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 31 मई 2026 को आधार मानकर होगी।
- आवेदन शुल्क : शुल्क देय नहीं है।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- प्रैक्टिकल टेस्ट और साक्षात्कार क्वालिफाइंग होगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।
- उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in
- इस ई-मेल आईडी पर भेजें आवेदन : [email protected]
- यहां भेजें आवेदन
- द कमांडेंट, हेडक्वार्टर्स, 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी (गोवा) – 403001










