---Advertisement---

झारखंड के इस जिले में ग्रामसभा ने कई गांवों में शादियों में डीजे पर लगाया प्रतिबंध

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड के इस जिले में ग्रामसभा ने कई गांवों में शादियों में डीजे पर लगाया प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : ग्रामसभा ने खूंटी के कई गांवों में शादी-विवाह के अवसर पर डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध डीजे की वजह से शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची व अन्य समस्याओं को लेकर लगाया गया है. फरमान का उल्लंघन करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा.

यह भी पढे : जमशेदपुर पूर्वी के बागुनहातु में बनेगा आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

ग्रामसभा के इस फरमान का असर खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड स्थित कुदा, जिउरी, एटके, नामसिली, कोजडोंग, कुड़ापूर्ति, ऊबरू, डोंडी, बालंगा सहित अन्य गांवों में देखा जा सकता है. यहां शादी-विवाह में डीजे बंद हो गया है. जिउरी गांव के एतवा मुंडा की शादी बीते 27 अप्रैल को हुई थी. उन्होंने बताया कि शादी में डीजे नहीं बुलाया गया था.

उसकी जगह पर पारंपरिक पाइका नाच का आयोजन हुआ था. ढोल नगाड़ा व भेर की धुन पर लोग सामूहिक नृत्य कर रहे थे. जिउरी ग्रामसभा के अध्यक्ष बिनसाय मुंडा ने कहा कि डीजे हमारी संस्कृति में नहीं है. इसके अलावा जिन गांवों में शादियों में डीजे बुलाया जाता था, वहां कई तरह की समस्याएं होती थीं. जिउरी के पाहन गोपाल मुंडू ने कहा कि हम लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाना है. डीजे की वजह से कई तरह की परेशानी हो रही थी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---