---Advertisement---

मानगो, जेएनऐसी जनगणना में अभियान आज से, प्रगणकों को बांटे गये नियुक्ति पत्र

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
मानगो, जेएनऐसी जनगणना में अभियान आज से, प्रगणकों को बांटे गये नियुक्ति पत्र

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का क्षेत्रीय कार्य शनिवार 16 मई से शुरू हो रहा है. इसे लेकर शुक्रवार को मानगो नगर निगम कार्यालय में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया.

यह भी पढे : एमजीएम कॉलेज में अब 250 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई, केंद्र से मंजूरी

सुबह 10 बजे तक ले लें नियुक्ति पत्र

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जो प्रगणक या पर्यवेक्षक शुक्रवार – को किसी कारणवश नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं कर सके हैं. वे शनिवार सुबह 10 – बजे से पहले निगम कार्यालय पहुंचकर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लें और तत्काल फील्ड वर्क शुरू करें. उन्होंने कार्य की गंभीरता को देखते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

एप और नक्शे पर रहेगा जोर :

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त सह चार्ज पदाधिकारी चंदन कुमार ने जनगणना कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया. उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक की सहायता से आवंटित एचएलबी की पहचान कर भवनों की नंबरिंग करनी है. भवन नंबरिंग के बाद दो प्रतियों में नजरी नक्शा तैयार करना अनिवार्य है. सभी कर्मियों को 16 मई को एचएलओ एप इंस्टॉल कर लॉगिन करना होगा. यदि प्रशिक्षण के दौरान एप पहले से इंस्टॉल है, तो उसे अनइंस्टॉल कर पुनः नया वर्जन डाउनलोड करना होगा. इस अवसर पर सहायक चार्ज पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे. अधिकारियों ने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डीसी ने लोगों से की अपील, जनगणना कर्मचारियों को सही जानकारी दें

समाहरणालय परिसर से डीसी राजीव रंजन ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह विशेष रथ जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर लोगों को आगामी भवन गणना एवं जनगणना-2027 के साथ-साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और लू से बचाव के प्रति जागरूक करेगा. डीसी ने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए आमजन को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना बेहद जरूरी है. लू और वज्रपात से होने वाले जान-माल के नुकसान को सिर्फ जागरूकता से ही कम किया जा सकता है.

डीसी ने बताया कि जनगणना-2027 की प्रक्रिया के तहत भवन गणना और मकान सूचीकरण का कार्य काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रशासन का लक्ष्य हर घर और हर व्यक्ति की सटीक गणना सुनिश्चित करना है, इसलिए जब गणनाकर्मी उनके घर पहुंचें, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं. विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जाने वाले इस रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश व नुक्कड़ नाटकों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा. लाउडस्पीकर के जरिए स्थानीय भाषा में भी बचाव के उपाय बताए जाएंगे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---