---Advertisement---

Hyderabad Airport Bomb Threat: लगातार तीसरे दिन बम धमकी से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Hyderabad Airport Bomb Threat: लगातार तीसरे दिन बम धमकी से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Hyderabad Airport Bomb Threat: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) पर लगातार तीसरे दिन बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसके बाद जांच एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

यह भी पढे : Rajdhani Express Fire : राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा जांच

धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और CISF की टीमों ने विमान और यात्रियों के सामान की गहन जांच की। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

तीन दिनों में कई फ्लाइट्स को मिली धमकी

रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले तीन दिनों में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इनमें Lufthansa, British Airways और IndiGo की फ्लाइट्स भी शामिल बताई जा रही हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

यात्रियों में दिखी चिंता

बार-बार मिल रही धमकियों के कारण यात्रियों में डर और चिंता का माहौल देखा गया। एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच के चलते कई उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

जांच एजेंसियां कर रहीं ईमेल ट्रेस

पुलिस और साइबर सेल की टीम धमकी भरे ईमेल भेजने वालों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। शुरुआती जांच में कई धमकियों को फर्जी माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---