सोशल संवाद/डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने कक्षा 12 की जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर 23 मई कर दी है. बोर्ड ने यह फैसला वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्या और छात्रों को अतिरिक्त समय देने के लिए लिया है.

यह भी पढे : भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक आयोजित, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई थी. इस बीच, पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में तकनीकी खराबी की शिकायतों पर बोर्ड ने दावा किया कि सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा है.










